तमिलनाडु, 9 सितंबर (हि.स.)। तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित तिरुपुर में एक खदान में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया गया कि शुक्रवार को सोमनूर रोड पर एसवीए नीली धातु पत्थर खदान में मजदूर काम काम कर रहे थे। मजदूर एक ट्रक से तरल ऑक्सीजन के सिलेंडर उतार रहे थे। तभी ऑक्सीजन के एक सिलेंडर का अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में मजदूर पोलाची के पास कट्टमपट्टीपुदुर निवासी 35 वर्षीय सतीश कुमार की मौत हो गई। इसके अलावा पेरुमागौंडेनपालयम गांव के 38 वर्षीय एम चिन्नासामी और पोलाची के पासकट्टमपट्टी पुदुर गांव के निवासी 35 वर्षीय शिव कुमार को गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पल्लदम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस खदान का मालिक आरराम कृष्णन बताया गया है।हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ आरबी चौधरी/सुनील

Updated On 9 Sep 2023 3:24 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story