चित्रदुर्ग, 04 सितंबर (हि.स.)। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में केम्मले गेट के पास आज सुबह कार हादसे में चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-150 पर हुआ। तीर्थयात्रियों की कार यहां खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार चार लोगों की घटनास्थल पर जान चली गई। तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा चित्रदुर्ग तालुक में मल्लापुरा के पास हुआ। यह कार दावणगेरे से बेंगलुरु की ओर आ रही थी। पुलिस का कहना है कि सभी पीड़ित बेंगलुरु के चंदपुरा के तीर्थयात्री थे। वे चामराजनगर के माले महादेश्वर मंदिर में दर्शन करके वापस अपने घर लौट रहे थे।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद

Updated On 4 Sep 2023 11:13 AM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story