☰
✕
संबलपुर में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध दो दिन बढ़ा
By Agency FeedPublished on 15 April 2023 5:04 AM GMT
x
भुवनेश्वर, 15 अप्रैल (हि.स.)। संबलपुर में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध की अवधि को दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।अब 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी । राज्य के गृह विभाग की विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि हनुमान जयंती पर बाइक साइकिल रैली के दौरान बुधवार को हुए पथराव के बाद प्रशासन ने 48 घंटे के लिए संबलपुर जिले में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया था। संबलपुर शहर में शुक्रवार रात हुई हिंसा के बाद कर्फ्यू भी लगा दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/समन्वय/मुकुंद
Agency Feed
Next Story