गंगटोक, 01 जुलाई (हि.स.)। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने शनिवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार मुलाकात की।

राजभवन के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य के शिक्षा क्षेत्र के विकास और उन्नति के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने विशेष तौर पर उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ-साथ राज्य में केसर की खेती पर भी चर्चा की।

राज्यपाल ने उम्मीद जताई है कि इस बैठक के माध्यम से राज्य के शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए समर्थन प्राप्त होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल/दधिबल

Updated On 1 July 2023 4:25 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story