इटानगर, 22 जून (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के लोवर सियांग जिले के लिकाबाली से गारू के बीच सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

लिकाबाली पुलिस स्टेशन के अधिकारी सूत्रों ने आज बताया कि मिकजार गुलोम लेंडो नामक व्यक्ति से बीते कल एक लिखित शिकायत मिली जिसमें बातया गया कि एक बोलेरो वाहन (एआर-22-2121) लिकाबाली और गारू के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस मामले में लिकाबली पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज किया गया।

सूत्रों ने बताया है कि वाहन लिकाबाली से जाते समय गहरी खाई में पलट गया। दुर्घटना मे गेंसी सर्कल के रहने वाले तुमी डोके नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई और चालक इगे नाडा को गंभीर चोट आई। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए असम के डिब्रूगढ़ रेफर किया गया है।

मृतक के शव को सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आज अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। सूत्रों ने बताया है कि एक अन्य स्कॉर्पियो वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन दुर्घटना पहाड़ी की ओर होने के कारण केवल वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, किसी को चोट नहीं आई।

हिन्दुस्थान समाचार/ तागू/अरविंद

Updated On 22 Jun 2023 7:56 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story