पटना, 02 जून (हि.स.)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राज कुमार राजू के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट कोर्ट से लिया है। इसके बाद भाजपा विधायक की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

मुजफ्फरपुर के एसीजीएम -01 पश्चिमी की अदालत से से यह गिरफ्तारी वारंट आज जारी किया गया है। पारु थाना क्षेत्र में राजद नेता तुलसी राय अपहरण कांड मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट हासिल किया है। विधायक राजू सिंह के खिलाफ पुलिस को एनबीडब्ल्यू वारंट मिला है।तीन दिन पूर्व कुर्की और वारंट की अर्जी को न्यायालय ने खारिज कर दिया था। इसकी जानकारी विधायक के अधिवक्ता ने मीडिया कर्मियों को दी थी लेकिन पुनः पुलिस के द्वारा सक्षम न्यायालय में मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तारी वारंट की मांग की अर्जी दाखिल की जिस पर न्यायालय ने मुहर लगा दी है।

भाजपा के विधायक राजू सिंह के खिलाफ अब गिरफ्तारी वारंट पुलिस को मिल गई है । यदि भाजपा विधायक अपनी गिरफ्तारी नहीं दे पाते हैं, उस परिस्थिति में पुलिस गिरफ्तारी वारंट को वापस कर विधायक के खिलाफ कुर्की जब्ती का वारंट लेगी । विधायक के अधिवक्ता ने हि.स. से बातचीत में बताया कि मामले में अगली सुनवाई 14 जून को निर्धारित की गई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अगर इससे पूर्व विधायक की अग्रिम जमानत नहीं हुई तो वे मुश्किल में घिर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ गोविन्द/चंद्र प्रकाश

Updated On 2 Jun 2023 8:08 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story