कोकराझार (असम), 02 जून (हि.स.)। कोकराझार जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुब) की 129वीं वाहिनी द्वारा वाहिनी परिसर में आज आगामी विश्व पर्यावरण दिवस एवं 09वें विश्व योगा दिवस की श्रृंखला के तहत बटालियन के कमाण्डेंट मनमदन कृष्णन के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कमाण्डेंट द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ वाहिनी परिसर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत बटालियन परिसर के आस-पास के स्थान पर औषधी युक्त पौधे लगाए गए। इस दौरान कमांडेंट द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों को वृक्ष के संबंध में जागरूक होने का आह्वान किया।

इसके अलावा कमांडेंट द्वारा बटालियन परिसर में प्रातः काल में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ योगाभ्यास किया गया, तदोपरांत योगा के महत्व के बारे में सभी को अवगत कराया गया, साथ ही सभी को प्रतिदिन योग करने हेतु जागरूक किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अतिरिक्त द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ओजी) डॉ. सुनिल कुमार धाकड़, उप कमाण्डेंट सौरभ कुमार, सहायक कमाण्डेंट गिरीश कुमार एवं 129वीं बटालियन के जवान उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/अरविंद

Updated On 2 Jun 2023 7:40 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story