खूंटी, 2 जून (हि.स.)। उपायुक्त के निर्देश पर मिशन लाइफ के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सभी छह प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया है।

जिला जन संपर्क विभाग ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि अभियान के दौरान पर्यावरण फ्रेंडली कार्यों के लिए जन मानस को जागरूक किया जा रहा है। इनमें ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक उपयोग पर रोक, संपोषणीय आहार को अपनाना, कचरे का प्रबंधन, स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना तथा ई-वेस्ट का प्रबंधन शामिल है। मौके पर किसानों को इस संबंध में प्रशिक्षण देकर जागरूक किया गया। क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे जागरुकता कार्यक्रमों में मुख्य रूप से किसान और कृषक मित्र एवं जनसेवक, तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/चंद्र प्रकाश

Updated On 2 Jun 2023 7:39 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story