धुबड़ी (असम), 2 जून (हि.स.)। जिले के तामरहाट थाना अंतर्गत पगलाहाट बालासी गांव में एक विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले ही विवाहिता अपने पिता के घर से ससुराल आई थी। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

बरुनडांगा गांव की जेलेका खातून की शादी दो साल पहले पगलाहाट बालासी गांव के करीम अली के पुत्र जलाल के साथ हुई थी। उसका पति जलाल अली आंखों से नहीं देखता और न ही कानों से सुनता है। उसने बताया कि उसे घर से निकलने के लिए उसे रात में किसी का सहारा लेना पड़ता है। गुरुवार रात को परिजनों ने विवाहिता को फंदे पर लटके हुए देखा। घर वालों की चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों एकत्र हो गए। विवाहिता के परिजनों ने दावा किया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने विवाहिता के देवर पर शक जताया है। परिवार वालों ने जांच की मांग की है। पगलाहाट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ किशोर/अरविंद/सुनील

Updated On 2 Jun 2023 2:39 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story