गुवाहाटी, 1 जून (हि.स.)। असम सरकार के मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने गुरुवार को गुवाहाटी-सिलचर-गुवाहाटी के बीच 63 यात्रियों के साथ दूसरी फ्लाई बिग उड़ान सेवा को हरी झंडी दिखाई।

फ्लाई बिग उड़ान सेवाएं गुवाहाटी-डिब्रूगढ़-गुवाहाटी और गुवाहाटी-सिलचर-गुवाहाटी के बीच संचालित की जाएंगी। एटीडीसीएल वीजीएफ फंडिंग के माध्यम से फ्लाई बिग का समर्थन करेगा और दोनों क्षेत्रों में उड़ानों का संचालन दोनों पक्षों द्वारा पारस्परिक रूप से तय किया जाएगा। पिछली गुवाहाटी-डिब्रूगढ़-गुवाहाटी फ्लाई बिग सर्विस को 1 मई को हरी झंडी दिखाई गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/प्रभात

Updated On 1 Jun 2023 10:00 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story