भोपाल, 2 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में शुक्रवार को प्रसिद्ध गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला के साथ राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने आम, अमरूद और जामुन के पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ राजगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता भारत सिंह सोंधिया ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। उनके परिजन लाड़बाई सोंधिया, पूजा सोंधिया, दीपिका सोंधिया, अंजू सोंधिया, बालिका वंशिका सोंधिया और वीरेंद्र सोंधिया भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/मयंक

Updated On 2 Jun 2023 7:46 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story