पलामू, 29 सितंबर (हि.स.)। डालटनगंज शहर थाना क्षेत्र के टीओपी टू अंतर्गत गोरहो मंदिर के समीप कोयल नदी से संदिग्ध हालात में एक अज्ञात महिला का शव मिला। उसकी उम्र 28 वर्ष के आसपास है। महिला को जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने की आशंका है।

पुलिस को सूचना मिली कि गोरहो मंदिर के समीप कोयल नदी के सुनसान क्षेत्र में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर टीओपी टू के प्रभारी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। उन्होंने गोरहो मंदिर से छह सौ मीटर पश्चिम दिशा की ओर कोयल नदी के बालू से महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने आशंका जताई है कि जहरीला पदार्थ पिलाकर महिला की हत्या की गयी है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिलीप कुमार/चंद्र प्रकाश

Updated On 29 Sep 2023 6:48 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story