कठुआ, 29 सितंबर (हि.स.)। जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ के वरिष्ठ लेखक एवं कवि को दादरी हरियाणा में पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चरखी दादरी हरियाणा के श्री श्याम वाटिका क्षेत्र की प्रसिद्ध संस्था निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति की ओर से आयोजित राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ के वरिष्ठ लेखक ओंकार पाद्या कंचन एवं कवि श्यामलाल खजुरिया को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों से सजी इस महफिल में दक्षिण भारत के पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व उत्तराखंड से हिंदी विद्वान आए हुए थे। यह संस्था दादरी के सुप्रसिद्ध साहित्यकारों की याद में रचनाकारों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष इन्हें सम्मानित करती है। डॉ अशोक मंगलेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2023 का हिंदी साहित्य गौरव सम्मान ओमकार पाद्या कंचन को दिया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों तथा कई रसिकों ने इस पुरस्कार के लिए ओंकार पाद्या कंचन तथा श्यामलाल खजुरिया को शुभकामनाएं दी।

हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन//बलवान

Updated On 29 Sep 2023 6:23 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story