काठमांडू, 02 जून (हि.स.)। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल भारत के दौरे पर हैं। इसके साथ ही नेपाल के कुछ अन्य प्रभावशाली नेता भी भारत पहुंचे हैं।

नेपाल की संसद में चौथी सबसे बड़ी पार्टी नेशनल इंडिपेंडेंट पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने इसी सप्ताह मुंबई पहुंचे हैं। उनके साथ पत्नी निकिता पौडेल भी हैं।

नेपाल के एक और प्रभावशाली नेता काठमांडू महानगर के मेयर बालेन शाह भी गुरुवार को बेंगलुरु पहुंचे हैं। बालेन साह के साथ उनकी पत्नी सविना काफले भी हैं।

प्रचंड के भारत दौरे से ठीक पहले जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीके राउत ने भी भारत का दौरा किया था। उन्होंने भारत में भाजपा के विदेश मामलों के प्रमुख विजय चौथाइवाले से भी मुलाकात की थी। राउत नेपाल लौट गए हैं।

चूंकि, इस समय नेपाल में नई राजनीतिक ताकतें प्रभावशाली हो रही हैं, ऐसे में उन नेताओं का भारत आना सार्थक माना जा रहा है। रवि लामिछाने, बालेन शाह और सीके राउत उभरती ताकत के नेता हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/दीपेश/सुनीत

Updated On 2 Jun 2023 2:04 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story