गुवाहाटी, 29 सितंबर (हि.स.)। कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत आलुआबाड़ी रोड एवं मांगुरजान दोहरी लाइन सेक्शन पर स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग को चालू करने के लिए आलुआबाड़ी रोड एवं मांगुरजान स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग और प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों तथा चांगसारी एवं न्यू बंगाईगांव स्टेशनों के बीच निर्माण और टीआरडी ब्लॉक के मद्देनजर कुछ ट्रेनों को निम्नानुसार रद्द, मार्ग परिवर्तन और पुनर्निर्धारित किया गया है।

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने आज बताया कि रद्द होनेवाली ट्रेनों में 02 और 03 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15719/15720 (कटिहार - सिलीगुड़ी जंक्शन - कटिहार) इंटरसिटी एक्सप्रेस; ट्रेन संख्या 15464/15463 (सिलीगुड़ी जंक्शन – बालुरघाट - सिलीगुड़ी जंक्शन) इंटरसिटी एक्सप्रेस; ट्रेन संख्या 07507 (राधिकापुर - सिलीगुड़ी जंक्शन) डेमू स्पेशल और ट्रेन संख्या 07519 (मालदा कोर्ट - सिलीगुड़ी जंक्शन) डेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

01 और 02 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 07520 (सिलीगुड़ी जंक्शन - मालदा कोर्ट) डेमू स्पेशल और ट्रेन संख्या 07508 (सिलीगुड़ी जंक्शन - राधिकापुर) डेमू स्पेशल; 02 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 07543 (कटिहार - सिलीगुड़ी जंक्शन) डेमू स्पेशल और 03 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 07544 (सिलीगुड़ी जंक्शन - कटिहार) डेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

30 सितंबर और 01 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15769/15770 (अलीपुरद्वार जंक्शन – लमडिंग – अलीपुरद्वार जंक्शन) इंटरसिटी एक्सप्रेस; ट्रेन संख्या 15753/15754 (अलीपुरद्वार जंक्शन – गुवाहाटी– अलीपुरद्वार जंक्शन) शिफूंग एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 15728 (न्यू तिनसुकिया– रंगिया) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

30 सितंबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15927 (रंगिया– न्यू तिनसुकिया) एक्सप्रेस और 01 अक्टूबर, 2023 यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15967 (रंगिया– लीडो) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन वाया आलुआबाड़ी रोड – रंगापाणी – न्यू जलपाईगुड़ी: 01 और 02 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 13149 (सियालदह - अलीपुरद्वार जंक्शन) कंचनकन्या एक्सप्रेस; 01 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15484 (दिल्ली - अलीपुरद्वार जंक्शन) सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13248 (राजेंद्रनगर टर्मिनल - कामाख्या) कैपिटल एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 05672 (रांची - गुवाहाटी) स्पेशल का मार्ग परिवर्तन किया गया है।

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन वाया न्यू जलपाईगुड़ी – रंगापाणी - आलुआबाड़ी रोड:

02 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 13150 (अलीपुरद्वार जंक्शन - सियालदह) कंचनकन्या एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15483 (अलीपुरद्वार जंक्शन - दिल्ली) सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 13245 (न्यू जलपाईगुड़ी - राजेंद्रनगर टर्मिनल) कैपिटल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया गया है।

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन वाया कामाख्या – गोवालपारा टाउन – न्यू बंगाईगांव: 30 सितंबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 20503 (डिब्रूगढ़ – न्यू दिल्ली) राजधानी एक्सप्रेस।

ट्रेनों का पुनर्निर्धारण: 02 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 20504 (नई दिल्ली - डिब्रूगढ़) राजधानी एक्सप्रेस 11:25 बजे के बजाय पुनर्निर्धारित समय 14:00 बजे रवाना होगी।

03 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12523 (न्यू जलपाईगुड़ी - नई दिल्ली) एक्सप्रेस 08:15 बजे के बजाय पुनर्निर्धारित समय 12:15 बजे रवाना होगी। 02 अक्टूबर, 2023 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 13248 (राजेंद्रनगर टर्मिनल - कामाख्या) कैपिटल एक्सप्रेस 02 अक्टूबर को 23:15 बजे के बजाय पुनर्निर्धारित समय 03 अक्टूबर को 01:30 बजे रवाना होगी। 30 सितंबर और 01 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 05801 (न्यू बंगाईगांव - गुवाहाटी) पैसेंजर 04:40 बजे के बजाय पुनर्निर्धारित समय 06:10 बजे रवाना होगी।

30 सितंबर और 01 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 05810 (गुवाहाटी - न्यू बंगाईगांव) पैसेंजर 05:00 बजे के बजाय पुनर्निर्धारित समय 06:30 बजे रवाना होगी। 30 सितंबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 22411 (नाहरलगुन - आनंद विहार टर्मिनल) एक्सप्रेस 30 सितंबर को 21:50 बजे के बजाय पुनर्निर्धारित समय 01 अक्टूबर को 00:50 बजे रवाना होगी।

इसके अलावा, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला स्टेशन यार्ड में तीसरी लाइन के लिए प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के मद्देनजर 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 22512 (कामाख्या - लोकमान्य तिलक) एक्सप्रेस तथा 03 और 17 अक्टूबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 22511 (लोकमान्य तिलक - कामाख्या) एक्सप्रेस, जो उक्त सेक्शन से गुजरती है, रद्द रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

Updated On 29 Sep 2023 8:15 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story