लखीमपुर (असम), 29 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं असम गण परिषद (अगप) के कई वरिष्ठ नेता आज औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। लखीमपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा के आवास पर आयोजित एक समारोह के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कुश शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष नारायण बरुवा, महासचिव ज्योति बरगोहाईं, मीडिया सेल के समन्वयक ज्योति बरगोहाईं के साथ कई नेता शामिल हुए। इन नेताओं ने एक महीने पहले भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। इन नेताओं ने आरोप लगाया कि पुराने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को गैर-भाजपा लोगों के चंगुल में फंसी भाजपा द्वारा उपेक्षा किया जा रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष कुशल हजारिका भी आज कांग्रेस में शामिल हो गए।

भाजपा के ये नेता लखीमपुर के भोगपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा के आवास पर कांग्रेस में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि इन सभी नेताओं ने भाजपा नेताओं के साथ जिले में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कड़ी मेहनत की थी और 2016 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा के साथ-साथ 2014 के चुनावों में अपनी कड़ी मेहनत की थी। इन नेताओं के अलावा जिले के विभिन्न पदों से इस्तीफा दे चुके कुल 15 भाजपा पदाधिकारी एवं अगप नेता कांग्रेस में शामिल हुए है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

Updated On 29 Sep 2023 7:56 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story