इंफाल, 29 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी शहर में साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। बेलतला कॉलेज में साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक कॉलेज की छात्राओं की तस्वीरें इकट्ठा कर इन्हे मॉर्फ कर अश्लील रुप दिया जा रहा है। जांच में पता चला है कि करीब 53 छात्राओं की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर साइबर अपराधियों ने अपना गोरखधंधा फैलाया है। जानकारी के अनुसार कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ये साइबर अपराधी छात्राओं की तस्वीरें आसानी से संग्रह कर रहे थे। पुलिस की कर्रवाई जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

Updated On 29 Sep 2023 7:20 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story