- वन विभाग के पास पर्याप्त हथियार नहीं

जोरहाट (असम), 29 सितंबर (हि.स.)। मोरियानी में जंगली हाथी के हमले में एक फॉरेस्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अतुल कलिता के रूप में हुई है। मृतक वन अधिकारी के कार्यालय में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर तैनात था।

वन विभाग के सूत्रों ने आज आधिकारिक रूप से बताया है कि गुरुवार की आधी रात को हुई इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गिरेन महतो, राजीव बरगोहाईं और पराग दत्त शामिल हैं। यह घटना रात्रि करीब दो बजे हुई, जब जंगली हाथी तीताबार उपमंडल के विजय नगर इलाके की ओर जा रहे थे।

बताया गया है कि हाथियों का पीछा करने के लिए निकले वन कर्मियों पर हाथियों ने हमला कर दिया। उचित हथियार की कमी के कारण वह हाथियों को डरा नहीं सके। हाथियों के हमले में एक फॉरेस्टर की जहां मौत हो गई। वहीं, तीन वनकर्मी घायल हो गए।

इस बीच, स्थानीय लोगों और वन विभाग की मदद से घायल वन कर्मियों को रात में जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

Updated On 29 Sep 2023 4:04 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story